Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

सोनिया गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन, कहा - 2004 को न भूलें मोदी

Posted at: Apr 11 2019 4:04PM
thumb

रायबरेली। सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने से पहले उन्होंने रोडशो किया। सुबह उन्होंने पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूजा अर्चना और हवन किया।  रायबरेली से चार बार चुनाव जीत चुकी सोनिया गांधी ने नामांकन से पहले रोडशो कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस राहुल और प्रियंका साथ थे। आत्मविश्वास से लबरेज यूपीए अध्यक्ष पर्चा भरने के बाद अपनी पांचवीं जीत के प्रति आश्वस्त नजर आयीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव को जीतकर सरकार बनाने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और उनके अजेय रहने संबंधी एक सवाल के जवाब में सोनिया गांधी ने कहा - साल 2004 को मत भूलिए तब वाजपेयी जी भी अजेय लग रहे थे, लेकिन हम जीते थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।