Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

इन 2 राशियों के लोगों को कभी नहीं पहनना चाहिए काला धागा

Posted at: Dec 3 2019 10:42AM
thumb

आज कल लोग काला धागा फैशन के तौर पर पहन रहे है और लगभग 80% लोग तो एक-दूसरे को देखकर पहनने लगे है। लोग बिना किसी जानकारी के इसे केवल फैशन के तौर पर पहन लेते है जो की वास्तुशास्त्र के अनुसार गलत है। मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी मंगल है। मंगल देव को काला पदार्थ पसंद नहीं है।
जिसके कारण मेष राशि के लोग काला धागा पहनते हैं तो वह उनके जीवन में मंगल के शुभ प्रभाव को समाप्त कर सकता है, जिसके कारण मेष राशि के लोग परेशानी में हैं। उन पर उपरोक्त बुरी शक्तियों का प्रभाव हो सकता है। इसके साथ ही काले धागे पहनने से जीवन में सुख और शांति की कमी हो सकती है, जिसके कारण ये लोग जीवन में असफल हो सकते हैं। इसलिए मेष राशि वालों को भूलकर भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग का धागा शुभ होता है।
वृश्चिक राशि- इस राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है। इनके जीवन पर मंगल का प्रभाव हमेशा बना रहता है। इस कारण वृश्चिक राशि के लोगों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। मंगल देव काले धागे को धारण करके नाराज हो सकते हैं और मंगल का प्रभाव जीवन के साथ समाप्त हो सकता है। जिससे जीवन में दरिद्रता आती है। इस राशि के लोगों के लिए लाल धागा पहनना शुभ होता है।