Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

किस कोने का बर्तन देगा कैसा लाभ, जानें ये वास्तु...

Posted at: Jan 16 2020 11:41AM
thumb

रसोई घर सभी के घरों का एक अहम हिस्सा माना जाता हैं और रसोई में मौजूद बर्तन उसके खास अंग होते हैं आज के समय में जहां व्यक्ति अपने रसोई को अपने मन मुताबिक सजाना चाहता हैं ऐसे में वास्तु की माने तो इसकी बनावट और सजावट दोनों ही खास नियमों के तहत होनी चाहिए।
बता दें कि किचन में रखे जाने वाले बर्तन खासतौर पर पीतल, तांब, कांसे और स्टील के बर्तनों को घर की पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। अगर आपने रसोई में चांदी के बर्तन रखें हैं तो उनके लिए उत्तर पश्चिम दिशा खास मानी जाती हैं वास्तु शास्त्र में सही दिशाओं में बर्तन रखने से घरवालों के बीच में आपसी प्यार और सम्मान हमेशा बना रहता हैं। वही वास्तु के मुताबिक रसोई में कांच के बर्तन हमेशा ही पूर्व दिशा में रखने चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक इस दिशा में कांच के बर्तन रखने से आपके गुरुओं की प्रसन्नता आप पर हमेशा ही बनी रहती हैं। 
अपनी रसोई में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए और न ही इसका प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल करने से घर का वास्तुदोष बिगड़ जाता हैं। वही रात को भोजन करने के बाद बर्तन यूं ही नहीं छोड़ देना चाहिए। उन्हें साफ करना चाहिए। वास्तु अनुसार ऐसा नहीं करने से घर में बीमारियां, कलह कलेश और कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने जैसी परेशानियां हमेशा ही बनी रहती हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले रसोई के बर्तनों और रसोई को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।