Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

यदि कपड़े बदलते समय जेब से गिर जाएं सिक्के, तो इस बात का इशारा….

Posted at: Mar 21 2020 12:24PM
thumb

जब हम कभी कपड़े बदल रहे हो या कपड़े धोने के लिए दे रहे हो। ये सिक्के कभी-कभी हमारी जेब से भी गिर जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि पैंट या शर्ट में रखे सिक्‍के या फिर वॉलेट में रखे हुए पैसे बाहर गिर पड़ते हैं। किन्तु, क्या आपको पता है कि इस तरह से जेब से गिरने वाले सिक्के कुछ इशारे भी करते हैं। हमारी जिंदगी में अक्सर अलग-अलग तरीकों से संकेत मिलते रहते हैं। किन्तु, हमें आवश्यकता ये होती है कि हम उन संकेतों को समझे और जाने कि हमारे साथ क्या होने वाला है।
 
हालांकि, कुछ संकेतों को हम अनदेखा कर देते हैं। ऐसे ही हम जेब से गिरते हुए सिक्कों के साथ भी करते हैं। किन्तु, हम आपको बताने जा रहे हैं कि जेब से गिरते सिक्के हमें किस बात का संकेत करते हैं। दरअसल, कपड़े पहनते समय जेब से गिरते सिक्कों का एक विशेष संकेत होता है। इसके पीछे कई शुभ संकेत होते हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, इस प्रकार से गिरते सिक्कों के संकेतों के बारे में जानकारी दी गई है। इन संकेतों को समझना हमारे लिए लाभदायक हो सकता है।
 
हम आज आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बताएंगे। जिसके बाद आप अगली बार जब आपकी जेब से सिक्कें गिरेगें तो आप इसके संकेत समझ सकेंगे। विद्वानों के मुताबिक़, यदि कहीं जाते समय या कपड़े पहनते समय जेब से सिक्के गिरते हैं तो ये एक शुभ संकेत है। यदि आपके साथ ऐसा हो तो इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।
 
ये बातें कई ज्योतिष विज्ञानियों ने बताई है। आमतौर पर इन बातों पर कई लोग ध्यान नहीं देते, किन्तु ये बातें कभी-कभी अधिक महत्व रखती हैं। कपड़े पहनते समय या घर से बाहर निकलते समय सिक्के गिरते हैं तो जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है। इसी प्रकार यदि किसी लेन-देन के समय हाथ से पैसा छूट जाए तो भी इसे बहुत शुभ माना जाता है। सबसे अधिक शुभ तब होता है जब आपकी जेब से कपड़े बदलते पैसे गिर जाए। यदि ऐसा कुछ आपके साथ होता है तो आपको जल्द ही शुभ फल प्राप्त होते वाला है।