Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

घड़ी से जुड़ी ये बातें आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है

Posted at: Mar 10 2018 2:45PM
thumb

घर में वास्तु के हिसाब से घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मंहगी घड़ी खरीदने से समय नहीं बदल सकता लेकिन घड़ी को वास्तु के अनुसार लगाने से अच्छा वक्त जरूर आ सकता है। इसलिए वास्तु के अनुसार घर में घड़ी लगाना जरूरी होता है।

1. बंद घड़ी घर में नहीं रखनी चाहिए

 आपके दिमाग में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। इसलिए घर में फालतू घडियां व अन्य बेकार बंद पड़ी सामान को घर से हटा दीजिये। यही नहीं घर में किसी भी घड़ी पर धूल ना जमें इसका ध्यान भी रखना चाहिए।

 2. पूर्व दिशा में लगाए घड़ी

 पूर्व दिशा में लगाई गई घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है। और घर के सदस्यों के नए अवसरों की प्राप्ति होती है अगर पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से और उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर को पैसों के नुकसान से बचाती है।

 3. पेंडुलम वाली घड़ी शुभ होती है

 पैंडुलम वाली घड़ी ड्राइंग रूम में लगाना सबसे शुभ होता है। और पेंडुलम वाली घडि़यों के लिए मान्यता है कि इंसान के जीवन के बुरा समय को दूर करने वाली होती है और तरक्की के नए अवकर लाती है। पैंडुलम वाली घड़ी के लिए भी पूर्व, पश्चिम , उत्तर दिशा सही है।

 4. घड़ी का समय हमेशा सही रखें

 ऐसी घडि़यां मनुष्य के लिए उसकी हार या नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए घड़ी का समय सही रखना चाइए और नहीं आगे रखे नहीं पीछे रखे सही समय रखे। समय के साथ चलना ही समझदारी कहलाता है।

 5.  कभी भी तकिए के नीचे नहीं रखे घड़ी

कभी भी तकिए के नीचे घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नए अवसर पाने के लिए घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएं। घर के हॉल में चौकोर और बेडरूम में गोल घड़ी लगानी चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहती है।

6. मधुर संगीत वाली घड़ी  दीवार पर लगाना चाह‌िए

 घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहे इसके ल‌िए मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना चाह‌िए। घर में हरे और ऑरेज रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए।