Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

एक सप्ताह में 2,250 रुपए महंगा हुआ सोना

Posted at: Aug 11 2019 1:37PM
thumb

नई दिल्ली। विदेशों में सोने की कीमतों में लगातार जारी तेजी के बीच आभूषण निर्माताओं ने भी पीली धातु की खरीद बढ़ा दी है जिससे बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2,2250 रुपये की ऊँची छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 38,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। देशों में सोने की कीमत 3.18 प्रतिशत बढ़ी तो स्थानीय बाजार में यह 6.22 प्रतिशत बढ़ गयी। रुपये की गिरावट का असर भी देखा गया। दन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह वहाँ सोना 45.85 डॉलर चढ़कर 1,496.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
यह तीन साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी है। सप्ताह दौरान एक दिन यह 1,500 डॉलर प्रति औंस को भी पार कर छह साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया था। अमेरिकी सोना वायदा 55.10 डॉलर की बढ़त में शुक्रवार को 1,501.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। जार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध की स्थिति और गहराने से सोने में तेजी आयी है। व्यापार युद्ध की चिंता में निवेशकों ने सुरक्षित मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। तरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.64 डॉलर यानी 3.95 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ 16.93 डॉलर प्रति औंस पर रहा।