Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प‍.बंगाल

मीडिया का एक वर्ग भाजपा के लिए करता है काम : ममता

Posted at: Mar 8 2018 9:01PM
thumb

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मीडिया का एक वर्ग  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काम करता है और पत्रकारों में इससे भय का माहौल है। बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए कहा केंद्र अपने विरोध में बोलने वालों के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा सभी क्षेत्रीय दलों को मिलकर काम करना होगा। हमें मिलकर संघर्ष करना होगा। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व महिलाओं को करना होगा। अगर देश और समाज को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।
 
हिन्दू मस्लिम विभाजन से कोई लाभ नहीं होगा। बनर्जी ने कहा, "इस संघर्ष का नेतृत्व महिलाएं करेंगी- वे घर और बाहर दोनों को संभालती है।" भाजपा ने त्रिपुरा में महज 0.3 प्रतिशत के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा ने विभाजनकारी राजनीति की। उन्होंने दार्जंिलग में अलग राज्य का वायदा किया और त्रिपुरा में भी यही फार्मूला अपनाया। भाजपा भले ही जीत गयी है लेकिन उसे उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। आपका लक्ष्य बंगाल है और हमारा लक्ष्य लाल किला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और शिवसेना गठबंधन से अलग हो गये हैं। कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश में भाजपा की हार होगी। भाजपा को ओडिशा और बंगाल में जीत का स्वप्न भी नहीं देखना चाहिए।