Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

विदेश

मैक्सिको में बंदूकधारी ने की 13 लोगों की मौत

Posted at: Apr 20 2019 6:16PM
thumb

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के पूर्वी राज्य वेराक्रूज के मिनातित्लान शहर में एक पारिवारिक पार्टी के दौरान एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया जबकि चार अन्य घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में सात पुरुष, पांच महिलाएं तथा एक बच्चा शामिल है। इस गोलीबारी के दौरान चार घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार की रात जब एक परिवार की पार्टी चल रही थी उसी दौरान अज्ञात बंदूकधारी पहुंच गया तथा एक व्यक्ति के बारे में पूछते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में बंदूकधारी की पहचान एक बार के मालिक के तौर पर की गई। गोलीबारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे यह राज्य संगठित अपराध तथा नशीली दवाओं के गिरोहबाजों के बीच गोलीबारी के लिए बदनाम है तथा पूरे देश में हत्या का दर भी इस राज्य में सबसे अधिक है।