Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

विदेश

पाकिस्तान में पांच आतंकवादी गिरफ्तार

Posted at: Dec 5 2019 12:13AM
thumb

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पुलिस ने बुधवार को आतंकवादी हमले की योजना बना रहे एक महिला सहित आतंकवादी नेटवर्क के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज इसकी पुष्टि की है। पेशावार पुलिस अधीक्षक शोएब खान के अनुसार पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में सार्वजनिक स्थान में आतंकवादी कार्रवाई के लिए एक महिला विस्फोटकों को पहुंचाने की कोशिश कर रही थी जबकि पुलिस ने महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया था। 

महिला से पूछताछ के दौरान उससे मिली सूचना के आधार पर अन्य चार को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अन्य स्थानों पर भी छापे मारे। पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा सतर्कता के कारण पेशावर में आतंकवादी घटना को अंजाम नहीं दे सकी और वह विस्फोटकों को लाहौर ले जाना चाहती थी। पुलिस ने हालांकि खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी नेटवर्क पड़ोसी देश अफगानिस्तान से इसे चला रहा है। गिरफ्तार की गयी महिला और अन्य चार आतंकवादियों को आगे की जांच के लिए आतंकवाद निरोधक विभाग पेशावर के हवाले कर दिया गया है।