Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

विदेश

इंडोनेशिया के अम्बोन में भूकंप के तेज झटके

Posted at: Aug 7 2020 2:11PM
thumb

हांगकांग। इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत की राजधानी अम्बोन से 213 किलोमीटर पश्चिम में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। सर्वेक्षण केन्द्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र 3.8174 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 126.268 डिग्री पूर्वी देशांतर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।