Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

देश

10 अगस्त को लॉन्च होगी दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन,स्वास्थ्य मंत्री बोले- ट्रायल..

Posted at: Aug 7 2020 3:29PM
thumb

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपना आंतक मचा रखा है। इस महामारी से लाखों लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग इस वायरस से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वहीं इस बीच रूस से एक अच्छी खबर सामने आई है। अब रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है उनके भरोसेमंद वैक्सीन का ट्रायल पूरा हो चुका है। 
ये वही वैक्सीन है जिसे गामालेया इंस्टीट्यूट ने बनाया है। इसके अलावा दो और कंपनियों ने क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति मांगी है। बता दें दि गामालेया इंस्टीट्यूट की वैक्सीन को लेकर दावा किया गया था कि यह वैक्सीन 10 अगस्त या उससे पहले बाजार में आ जाएगी। 
रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा कि गामालेया की वैक्सीन का ट्रायल पूरा हो चुका है। अब उसके वैज्ञानिकों पर यह निर्भर करता है कि वे वैक्सीन को बाजार में कब लाते हैं। मॉस्को स्थित गामालेया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने पिछले महीने दावा किया था कि वो अगस्त के मध्य तक कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे सकता है। यानी अगले दो हफ्तों में रूस कोरोना वायरस की वैक्सीन बाजार में ला देगा।