Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

विदेश

मिस्र में सड़क दुर्घटना में तीन चीनी पर्यटकों की मौत

Posted at: Apr 25 2018 4:45PM
thumb

काहिरा। मिस्र के एलेक्जेंड्रिया शहर में हुयी एक सड़क दुर्घटना में चीन के तीन पर्यटकों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। 
सरकार ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक घायल हुए पर्यटकों में से दो की हालत गंभीर बनी हुयी है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन उद्योग मिस्र की आय का प्रमुख स्रोत रहा है लेकिन 2011 में हुई क्रांति और उसके बाद पैदा हुए हालात के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है। इसके अलावा 2015 में हुए एक विमान हादसे के कारण भी पर्यटकों की तादाद घटी है। गौरतलब है कि हाल के महीनों में राजनीतिक स्थिरता से हालात कुछ सुधरें हैं।