Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

विश्व के सबसे उम्रदराज जापानी व्यक्ति का हुआ निधन

Posted at: Jan 22 2019 11:00AM
thumb

टोक्यो। वर्तमान में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जापान के 113 वर्षीय मासाजो नोनाका का निधन हो गया है। जापानी मीडिया ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मासाजो नोनाका का कल निधन हुआ। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के मुताबिक उनका जन्म जुलाई 1905 में हुआ था।

गौरतलब है कि विमान उड़ाने की आश्चर्यजनक घटना के तहत 1903 में विल्बर राइट्स बंधुओं के पहली बार विमान उड़ाने के दो वर्ष बाद मासाजो नोनाका का जन्म हुआ था। पिछले वर्ष स्पेन के सबसे वृद्ध व्यक्ति नूनेज ओलिवेरा के निधन के बाद गिनीज बुक ने श्री नोनाका को सबसे उम्र दराज व्यक्ति घोषित किया था। नोनाना के प्रपौत्र यूको ने मीडिया से कहा, वह कल सामान्य थे और प्रतिदिन की तरह अपने साथ काम निपटाये और उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं थी।

उनका निधन हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है और हमारे परिवार ने एक बहुत बड़े प्रतिमान को खो दिया है। नोनाका के छह भाई और एक बहन थी और उनकी शादी 1931 में हुई थी तथा उनकी पांच संतानें थीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वह अपने गृह शहर में एक हॉट स्प्रिंग इन चलाते थे और सेवानिवृत्ति के बाद टीवी पर सूमो पहलवानों की कुश्ती देखना पसंद करते थे। वह मिठाइयों के शौकीन थे।

नोनाका से पहले जापान के सबसे उम्र दराज व्यक्ति का खिताब जिरोईमोन किमुरा को मिला था और जून 2013 में अपना 116वां जन्म दिन मनाने के बाद उनका निधन हो गया था। गिनीज बुक के रिकार्ड के अनुसार विश्व के अब तक के सबसे अधिक समय तक जीने वाले व्यक्ति फ्रांस के जीन लुईस कालमेंट थे और 1997 में उनका निधन 122 वर्ष की उम्र में हुआ था।