Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

विदेश

ऑस्ट्रेलिया में सूखे के कारण हजारों मछलियों की मौत, सफेद हो गई नदी

Posted at: Jan 31 2019 12:25PM
thumb

सिडनी। सूखे की मार झेल रहे ऑस्ट्रेलिया में एक प्रमुख नदी में हजारों मछलियां मृत पाई गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि मछलियों के मरने की सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। मामले से संबंधित अथॉरिटी ने इस संबंध में चेतावनी दी है। इससे अब पारिस्थितिक आपदा का खतरा मंडराने लगा है। 
अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दो महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में इतनी बड़ी तादाद में मछलियों के मारे जाने की यह तीसरी घटना है। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस बात की जानकारी होने के बाद वे सुदूरवर्ती पश्चिम न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक छोटे से शहर मेनिन्डी के लिए रवाना हो गए।
यह कस्बा डार्लिंग नदी के पास स्थित है, जो हजारों किलोमीटर फैले मुर्रे-डार्लिंग नदी तंत्र का हिस्सा है, जिसे देश के कृषि क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है। मेनिन्डी के पर्यटन संचालक रॉब ग्रेगोरी ने बताया, काफी संख्या में छोटी (मृत) मछलियां मिली हैं, पिछली दो घटनाओं में भारी संख्या में बड़ी मछलियां पहले ही मारी जा चुकी हैं।