Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

महिला की उम्र 39 और बच्चे पैदा किए 38 … क्या है रहस्य

Posted at: Jun 10 2019 12:35AM
thumb

ख़बर की हैडिंग देख कर शायद आपने अंदाज़ा लगा लिया होगा कि ये ख़बर रहस्य से भरपूर और दुनिया की बाकी ख़बरों से अलग है। अलग इस लिए क्योंकि एक महिला की टोटल उम्र 39 और उसने बच्चे पैदा किए 38 यानि अपनी उम्र से महज़ एक कम। आखिर क्या है ये मामला और कहां की है ये घटना इसको जानने के लिए नीचे लिखी इस ख़बर को ध्यान से पढिए। आपने जोड़े -जुड़वा बच्चे होने की ख़बरें तो कितनी ही सुनी होगी पर किसी 39 वर्षिय महिला के उसकी उम्र जितने ही बच्चे हो अपने आप में ये एक अनोखी बात है। जी हां, ऐसी ही एक कहानी है मरियम नबातांजी नामक महिला की जो अपने बच्चों के साथ कंपाला (युगांडा) से 51 किमी उत्तर में स्थित गांव में रहती है। उसका परिवार अफ्रीका में सबसे बड़ा है। मरियम नबातांजी जब12 साल की थीं, तब उनका विवाह हुआ। एक साल बाद उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसी दौरान वह डॉक्टर के पास गईं। तब पता चला कि उनका अंडाशय असामान्य रूप से बड़ा है और गर्भ निरोधक गोलियां सेहत के लिए घातक हो सकती हैं। तब नबातांजी को नहीं पता था कि शरीर की यह विकृति उसे 38 बच्चों की मां बनने पर मजबूर कर देगी 39 साल की महिला सारे बच्चों की परवरिश खुद कर रही है, क्योंकि दो साल पहले पति ने भी उससे किनारा कर लिया।
 
असामान्य गर्भाशय - 39 साल की महिला के 38 बच्चे हैं। इसमें से 6 जोड़े जुड़वा हैं। चार बार उसके तीन-तीन बच्चे हुए, जबकि पांच बार उसने चार-चार बच्चों को जन्म दिया। एक बार ऐसा मौका भी आया, जब महिला ने छह बच्चों को एक साथ जन्म दिया। हालांकि, उनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा। बातांजी का अंडाशय असामान्य रूप से बड़ा है, डॉक्टर के मुताबिक उसके लिए गर्भ निरोधक दवा घातक है। इस पर नबातांजी का कहना है कि ज्यादा बच्चे होने के लिए उसका बीता समय जिम्मेदार है। उनके जन्म के तीन दिनों के बाद मां छोड़कर चली गई। पिता ने फिर से शादी की। सौतेली मां ने सभी बच्चों के खाने में कांच का गिलास तोड़कर मिला दिया। उसके भाई-बहन मारे गए और वह किसी तरह से अपनी जान बचा सकी। तब वह सात साल की थी। इसीलिए वो परिवार को फिर से बनाने के लिए 6 बच्चे चाहती थीं।