Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

लाल अंगूर के गुच्छे का दाम 7.5 लाख रुपए

Posted at: Jul 10 2019 1:50AM
thumb

टोक्यो। फल का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। हर कोई स्वस्थ रहने के लिए रोजाना फल खाता है। यदि फल की कीमत लाखों में हो तो शायद ही कोई उस फल को खरीदेगा। जापान में लाल अंगूरों का एक गुच्छा 12 लाख येन (करीब 7.5 लाख रुपए) में बिका है। बेहतरीन किस्म के इस अंगूर की किस्म का नाम रूबी रोमन है। यह आकार में बड़ा और स्वाद में बेहद मीठा व रसीला होता है। इसके हर दाने का वजन 20 ग्राम से भी ज्यादा होता है।

अंगूर की इस किस्म को जापान के इशिकावा प्रांत में खेती से जुड़ी सरकारी समिति ने तैयार किया है। जापान के ये लाल अंगूर क्रेजी बॉल के आकार के होते हैं। ये अंगूर केवल जापान में ही उगाए जाते हैं। इसके एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं और एक अंगूर का वजन 20 ग्राम तक होता है।कनाजावा के थोक बाजार में मंगलवार को इस अंगूर की रिकार्ड बोली लगाई गई। नीलामी में अंगूर के इस गुच्छे को कुराकुसो नाम की एक कंपनी ने खरीदा। यह कंपनी जापान में होटल के कारोबार से जुड़ी है। इशिकावा सहकारी समिति का कहना है कि वह सितंबर तक रूबी रोमन किस्म के करीब 26 हजार गुच्छे निर्यात करेगी।