Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

OMG! गोलगप्पे खाते-खाते लड़की को हुआ प्‍यार, फिर ठेलेवाले संग हुई फरार

Posted at: Aug 7 2020 5:00PM
thumb

नई दिल्‍ली। गोलगप्पे खाना सबको पसंद है....खासकर लड़कियों को। लेकिन गोलगप्पे खाते-खाते किसी ठेले वाले से प्‍यार हो जाना ये थोड़ी अजीब बात है। जी, हां ऐसा ही एक अजीब मामला यूपी के मिर्जापुर के कछवा थाने के आदर्श नगर से सामने आया है जहां एक लड़की ठेले पर गोलगप्पे बेचने वाले को अपना दिल दे बैठी। यहीं नहीं प्‍यार इतना परवान चढ़ गया कि यह लड़की उस ठेले वाले के साथ भाग गई। बहरहाल पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया है। लड़की के परिवारवालों ने लोकलाज के भय से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।
दरअसल, लड़की रोज चाट खाने गोलगप्पे वाले के पास जाती थी। उसको वहां का गोलगप्पा खाना बहुत पसंद था पर लोग यह समझ नहीं पाए कि गोलगप्पा खाते-खाते उसे गोलगप्पे वाले से प्यार हो जाएगा। जब प्यार हो गया तो गोलगप्पा वाला अपना गोलगप्पा बेचना बंद कर उस लड़की को लेकर अपने घर झांसी के लिए फरार हो गया। मगर घर पहुंचने से पहले ही लड़के के घर पहुंची पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि लड़की के परिवारवालों की ओर से कोई तहरीर न देने की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।