Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

घुड़सवार युवक से ज्‍यादा समझदार निकला घोड़ा, रुककर कटवा दिया चालान

Posted at: May 10 2021 5:34PM
thumb

आगरा। कोरोना के नियमों को दरकिनार बिना मास्क लगाकर शहर में घुम रहे युवाओं को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। बिना मास्क घूम रहे युवाओं को चौकी ले जाकर उनको चेतावनी दी और बाद में मास्क देकर भेजा। आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रसार थम नहीं रहा है। रोजाना 200 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोविड नियमों का पालन भी नहीं कर रहे। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। आगरा पुलिस के सामने अजब-गजब मामला पेश हुआ। आगरा के लोहामंडी के नौबस्ता चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उसने सामने से आते घुड़सवार को देखा। पुलिस के लिए हैरान करने वाली बात ये थी कि घोड़े ने तो अपना पारंपरिक मास्क लगा रखा था। जबकि घुड़सवार खुद बिना मास्क के था। पुलिस को देख उसने घोड़े को भगाने का प्रयास किया, लेकिन घोड़ा भागने की बजाय रुक गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उसका चालान कर दिया। 
 
लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सामान्य आवाजाही पर पाबंदी है। इसका पालन कराने के लिए पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। सोमवार को लोहामंडी के नौबस्ता चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक घुड़सवार को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक घुड़सवार युवक नाम का छोटू है। वह थाना शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है। छोटू ने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन घोड़ा आगे नहीं बढ़ा। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर उसका चालान कर दिया गया।