Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

गिनीज बुक में शामिल हुई 25 करोड़ की अंगूठी, जड़े 6690 हीरे

Posted at: Jun 16 2018 11:14AM
thumb

सूरत। हीरानगरी सूरत के एक ज्वेलर्स ने 25 करोड़ रुपए कीमत की लोटस आकार की रिंग बनाई है। इसे गिनीज बुक रिकॉर्ड में जगह मिली है। इसी के साथ सूरत ने जयपुर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसे एक जून को अमेरिका के लॉस एंजेल्स में लांच किया गया।
 
इस रिंग की विशेषता है, इसमें 6690 कट डायमंड का जड़ा होना और 18 कैरेट रोज गोल्ड का प्रयोग। विशाल और खुशबू अग्रवाल ने यह रिंग बनाई है। अग्रवाल दंपति इस रिंग पर एक साल से काम कर रहे थे। इनका कहना है कि ग्लोबल लेबल पर मेक इन इंडिया को प्रमोट करने उन्होंने यह प्रयोग किया।
 
विशाल ने बताया-' हम दृढ़ नहीं थे कि ऐसी ही अंगूठी बनानी है। अमेरिका में बहुत ही यूनिक और आउट ऑफ द बॉक्स ज्वैलरी मैंने देखी थी। तब विचार आया कि इंटरनेशनल मॉर्केट में भारत की डिजाइन भी होनी चाहिए। मैंने पत्नी खुशबू के साथ एक साल तक काम किया। इसके लिए हमने सूरत के अलावा मुंबई के ज्वेलरी डिजाइनरों की भी हेल्प ली। पहले कम्प्यूटर के जरिये इसकी डिजाइन तैयार की थी।'