Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

पिंक लेगेसी डायमंड रिकॉर्ड 365 करोड़ रु में बिका

Posted at: Nov 14 2018 11:42AM
thumb

जेनेवा। दुर्लभ पिंक लेगेसी डायमंड 365 करोड़ रुपए (5 करोड़ डॉलर) में बिका है। आपको बता दें कि किसी भी पिंक डायमंड के लिए दुनिया की सबसे बड़ी बोली है। पिंक लेगेसी हीरा 19 कैरेट का है जिसे अमेरिका के लग्जरी ज्वैलर हैरी विंस्टन ने खरीदा है। जेनेवा ज्वेलरी सेल में इसे क्रिस्टीज ऑक्शन हाउस ने नीलाम किया है। 
 
क्रिस्टीज ऑक्शन हाउस के मुताबिक पिंक लेगेसी डायमंड के लिए फोन पर 5 लोगों ने बोली लगाई थी। लेकिन, हैरी विंस्टन कंपनी कामयाब रही। उनका प्रतिनिधि मौके पर मौजूद था। क्रिस्टीज ने दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाने वाली फर्म का नाम नहीं बताया लेकिन, कहा कि वह एशिया से थी।
 
नीलामी करने वाली संस्था क्रिस्टाई के प्रमुख फ्रांकोइज कुरियल ने कहा, प्रति कैरट 26 लाख डॉलर। किसी पिंक डायमंड की प्रति कैरट कीमत का यह विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, यह पत्थर मेरे लिए हीरों का लियोनार्डो दा विंची है। इस हीरे के खरीदारों ने फौरन इसका नामकरण “विंस्टन पिंक लेगेसी” कर दिया। क्रिस्टाई ने कहा है कि 19 कैरट के पिंक हीरे की कभी नीलामी नहीं हुई है। अभी तक 4 ही 10 कैरट से अधिक या पिंक हीरों की नीलामी हुई है। 
 
पिछले साल नवंबर में करीब 15 कैरट का एक पिंक हीरा हॉन्ग-कॉन्ग में 32.5 मिलियन डॉलर में नीलाम हुआ था। 2.176 मिलियन प्रति कैरट की बोली लगी थी, जोकि पिंक हीरे के लिए लगी अब तक की सबसे ऊंची बोली थी। यह हीरा करीब 100 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के एक खान में मिला था।