Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

इस मौसम में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगहें

Posted at: Jun 24 2019 12:53PM
thumb

घूमना सभी को पसंद आता है और इसके लिए लोग सही मौसम का चुनाव करना पसंद करते हैं। वैसे तो घूमने के लिए मौसम कैसा भी हो मन होना ज्यादा जरूरी हैं। मौसम और मन दोनों घूमने के अनुरूप हो तो क्या कहनें। वर्तमान में गर्मी में कमी आते हुए बारिश ने अपनी दस्तक दी हैं। ऐसे मौसम में घूमना एक अच्छा विकल्प होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहाँ घूमकर आप अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
होगेनक्कल झरना
भारत के तमिलनाडु राज्य के धर्मपुरी जिले में कावेरी नदी पर होगेनाक्कल एक झरना है। यह बंगलौर से 180 किमी (110 मील) और धर्मपुरी से 46 किमी (29 मील) दूर स्थित है। इसे "भारत के नियाग्रा झरने" के रूप में भी संदर्भित किया जाता है। यह औषधीय स्नान के लिए जाना जाता है और नाव की सवारी करने के लिए खुद को एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में पेश करता है।
नोहकालिकाई फॉल्स, चेरापूंजी
चेरापूंजी में स्थित यह जगह चमकदार बारिश और बादलों से घिरी रहती हैं। पहाड़ों और चट्टानों से निकलता हुआ झरना रुपी पानी इसको दर्शनीय बनाता हैं।
भेड़ाघाट
नर्मदा नदी के दोनों ओर 100 फीट कि ऊंचाई वाली बढती हुई संगमरमर कि चट्टानें, शांत और सुन्दर प्रकृति का दर्शन करवाती हैं। चांदनी रात में इनका दृश्य मनमोहक लगता हैं।
जैसलमेर
शांत स्थानों के बाद बात करते हैं राजस्थान के थार रेगिस्तान की। यहां के रेत के टीले और रेगिस्तान में धुप कि गर्मी अपना अलग ही दर्शन करवाती हैं। यहाँ के दिन और रात का अपना अलग ही मजा हैं।