Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

श्याम लाल और खालसा कॉलेज फाइनल में

Posted at: Feb 19 2020 12:40AM
thumb

नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने नौवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफइनल में पंकज के तीन गोलों की मदद से श्याम लाल कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज सांध्य को 4-2 से हराया। एक गोल विनय ने किया। पराजित टीम के लिए दोनों गोल सैम ने किए। दूसरे सेमीफाइनल में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस को टाईब्रेकर में 2-0 से मात दी। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1से बराबरी पर थी। खालसा के लिए पुलकित और आईजीआई के लिए बसंत ने गोल किया। टाईब्रेकर में खालसा के लिए मोहित और अंकित ने गोल किए। महिला वर्ग में जीसस एंड मेरी कॉलेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 2-1से हराया। विजेता के लिए अमिता और मयूरी ने तथा एस पी एम के लिए सोनाली ने गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में भारती कॉलेज ने सरिता के गोल से दिल्ली विश्वविद्यालय अलुमनाई को 1-0 से हराया।