Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

लैंड रोवर इवोक को भारत में हुई लॉन्च, अनोखे के फीचर्स के साथ...

Posted at: Feb 24 2020 1:16PM
thumb

रेंज रोवर इवोक दो वेरिएंट एस और आर-डायनामिक एसई में उपलब्ध है। 2020 इवोक 6 रंगों में उपलब्ध है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने देश में दूसरी पीढ़ी की रेंज रोवर इवोक लॉन्च की है, इवोक एस और एसई के दो वेरिएंट होंगे। नई इवोक प्रीमियम ट्रांसवर्स आर्किटेक्चर पर आधारित है। SUV को लेन कीप असिस्ट, पार्क असिस्ट और LED हेडलैंप के साथ छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

रेंज रोवर इवोक इंजन, पावर नई रेंज रोवर इवोक में पेट्रोल और डीजल इंजन की सुविधा है जो जेएलआर की इनजेनियम लाइन के बीएस 6 मानकों से लैस है। कार में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो डीजल यूनिट (D180) मिलता है, जो 180hp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वाली कार बात करें तो इस कार में 249hp का पेट्रोल इंजन मिलता है और यह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट और 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। वाहन सभी पहिया ड्राइव है और इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।