Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Posted at: Feb 28 2020 11:58AM
thumb

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है 'मेरे परिवार के साथी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं।' राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सिंह के पुत्र एवं राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी ट्वीट कर अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।