Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

लखनऊ विरोध प्रदर्शन के दौरान राजद्रोह में नहीं कोई गिरफ्तार: सरकार

Posted at: Feb 28 2020 7:31PM
thumb

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज विधान परिषद में स्पष्ट किया कि 19 दिसम्बर से एक जनवरी के बीच लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध  प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में राजद्रोह के आरोप में कोई भी गिरफ्तारी नहीं है जबकि अन्य मामलों में 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया । शुक्रवार को विधान परिषद में सपा के शतरुद्र प्रकाश ने मुख्यमंत्री से किए गये अल्पसूचित प्रश्न के लिखिल उत्तर में बताया गया कि 19 दिसम्बर से एक जनवरी की अवधि के दौरान लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजद्रोह के तहत किसी की गिरफ्तारी नहीं है।
 
इस अवधि में लखनऊ हुए विराध प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनों के संबंध में भारतीय दण्ड विधान की धाराओं तथा 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति निवाराण अधिनियम 1984 व 7 आपराधिक संशोधरन अधिनियत 1932 के तहत 42 अभियोग पंजीकृत किए गये हैं तथा पंजीकृत मामलों में 126 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। नेता सदन एवं उप मुख्यमंत्री डा. निदेश शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों की विवेचना प्रचलित है। परिषद में शून्य काल के दौरान सपा के अहमद हसन, बलराम यादव, राम सुन्दर दास निषाद, नरेश चन्द्र उत्तम,शतरूद्र प्रकाश एवं अन्य सदस्यों ने पावरलूम लघु उद्योग के विकास एवं बुनकरों के कल्याण के लिए फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराये जाने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी।
 
सूचना की ग्राहय्ता पर बल देते हुए नेता विरोधी दल अहमद हसन ने विचार व्यक्त किये। विभाग के मंत्री ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर उसे सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये। इसी दौरान बसपा के सर्वदिनेश चन्द्रा, धर्मवीर सिंह ’अशोक’, सुरेश कुमार कश्यप, भीमराव अम्बेडकर, प्रदीप कुमार जाटव एवं अन्य सदस्यों ने नवनिर्मित कालोनियों में जनसुविधायें उपलब्ध कराये जाने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी। मंत्री ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया।
 
अधिष्ठाता त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर उसे सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया। शून्य प्रहर में शिक्षक दल के सर्वओम प्रकाश शर्मा, सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश के सहायिक विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को नियमितिकरण कराये जाने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी। नेता सदन डा0 दिनेश शर्मा ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। माननीय अधिष्ठाता त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये। कांग्रेस के दीपक सिंह एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त किये जाने के संबंध में सूचना दी।
 
सूचना की ग्राहय्ता पर सीमुद्दीन सिद्दीकी , ध्रुव कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश शर्मा ,दीपक सिंह,मिस्बाहुद्दीन, आनन्द भदौरिया और अन्य सदस्यों ने विचार व्यक्त किये। विभागीय मंत्री ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर उसे सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया।