Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

इटावा में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Posted at: Feb 28 2020 7:36PM
thumb

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सहसो इलाके  खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहंसो क्षेत्र के रानीपुरा गांव निवासी 42 वर्षीय किसान राजकुमार आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने गये में गया था। गुरुवार रात बदमाशों ने गोली मार दी। सुबह जब पड़ोसी किसान खेत पर पहुंचा तो राजकुमार खून से लथपथ पड़ा और उसकी सांस चल रही थी। गंभीर हालत में  जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक (ग्रमीण) ओमवीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक भरथना आलोक प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।