Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

सपा टीम किसानों की आत्महत्या के कारणों की जांच के लिये जायेगी महोबा

Posted at: Feb 29 2020 12:50AM
thumb

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के विधायक उत्तर प्रदेश में महोबा के कबरई, पनवाड़ी, चरखारी और जैतपुर विकासखंडो में शनिवार को जाकर किसानों की आत्महत्या के कारणों की जांच करेंगे। सपा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को यहां बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को पार्टी के विधायक महोबा के लिए रवाना होगे। उन्होंने बताया कि विधायक महोबा के कबरई, पनवाड़ी, चरखारी और जैतपुर विकासखंडो में जाकर 66 किसानों ने आत्महत्या के कारणों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि विकासखंड पनवाड़ी में 13, विकासखंड जैतपुर में 16, विकासखंड चरखारी में 14 और विकासखंड कबरई में 23 किसानों ने आत्महत्या की है।
 
सपा अध्यक्ष ने किसानों की मृत्यु की जांच के लिए नरेन्द्र वर्मा, राजकुमार ‘राजू‘, बृजेश कठेरिया (सभी एमएलए) तथा डा0 राजपाल कश्यप, हीरालाल यादव (एमएलसी) को महोबा जाने के निर्देश दिये है। चौधरी ने बताया कि शनिवार को सपा के विधायक पीड़ित किसानों के परिजनों से मिलकर उनकी मृत्यु के कारणों तथा पारिवारिक स्थिति की जानकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को फसल की लागत का डयोढ़ा मूल्य देने, गन्ना किसानों के बकाया के साथ ब्याज अदा करने, किसानो की आय दुगुनी करने के लुभावने वादे करती रही है। परेशानी और बदहाली में किसान को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा है।