खेल
Posted at: Mar 29 2020 12:50AM
नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ताजा फीफा रैंकिेंग में दो स्थान उठकर 55वें नंबर पर पहुंच गयी है जबकि अमेरिका रैंकिेंग में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। महिला रैंकिेंग में जर्मनी दूसरे स्थान पर है। फ्रांस और हॉलैंड में एक स्थान की अदला-बदली हुई है। फ्रांस चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंचा है जबकि हॉलैंड तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गया है। ब्राजील एक स्थान के सुधार कर कनाडा के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर पहुंच गया है। फीफा रैंकिेंग शुरू किये जाने के बाद से यह उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिेंग है।