Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

बैडमिंटन के महानतम खिलाड़ी हैं लिन डेन: चोंग वेई

Posted at: Apr 20 2020 12:40AM
thumb

मलेशिया। बैडमिंटन में हमेशा इस बात पर चर्चा रही है कि बैडमिंटन का महानतम खिलाड़ी कौन है। मलेशिया के लीजेंड खिलाड़ी ली चोंग वेई ने इस चर्चा का अंत करते हुए कहा है कि चीन के लिन डेन बैडमिंटन के महानतम खिलाड़ी हैं। विश्व बैडमिंटन महासंघ के अनुसार चोंग वेई ने फेसबुक लाइव पर यह बात कही। मलेशिया के पूर्व उप खेल मंत्री स्टीवन सिम ने इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी के बारे में पूछा तो पूर्व नंबर एक चोंग वेई ने कहा, ‘‘इस बात में कोई संदेह नहीं कि लिन डेन बैडमिंटन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।
 
वह लीजेंड हैं। उनके ढेरों खिताब इस बात की गवाही देते हैं। हमें उन्हें सलाम करना होगा।’’  चोंग वेई और लिन डेन के बीच की प्रतिद्वंद्विता बैडमिंटन इतिहास की सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है। सुपर डेन के नाम से मशहूर डेन ने दोनों के बीच 40 मुकाबलों में से 28 जीते हैं जिनमें से दो जीत ओलम्पिक फाइनल( 2008 और 2012) तथा दो जीत विश्व चैंपियनशिप फाइनल( 2011 और 2013) में थीं। डेन ने अपने करियर में दो ओलम्पिक स्वर्ण और पांच विश्व चैंपियनशिप खिताब जीते थे।