Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

खेल

जापान ने आईओसी अध्यक्ष थॉमस के दावों की निंदा की

Posted at: May 21 2020 6:43PM
thumb

टोक्यो। टोक्यो 2020 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुतो ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक के टोक्यो ओलंपिक 2021 में नहीं होने की स्थिति में इसे रद्द करने के दावे की निंदा करते हुए कहा कि आईओसी और टोक्यो 2020 के बीच इसको लेकर आपसी तालमेल नहीं है। बाक ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा कि अगर अगले साल ओलंपिक नहीं कराए गए तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।
 
इससे पहले पिछले महीने टोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने भी कहा था कि ऐसी स्थिति में इसे रद्द कर दिया जाएगा। लेकिन मुतो ने कहा कि आईओसी और टोक्यो 2020 के बीच खेलों को 2021 में न होने की स्थिति में रद्द करने को लेकर आपसी तालमेल नहीं है। मुतो ने कहा, ‘‘मोरी कहना चाहते थे लेकिन हमें खेलों को आयोजित करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार तैयार रहना चाहिए ताकि इनका अगले वर्ष आयोजन हो सके। मुझे नहीं लगता कि उनके बीच खेलों को रद्द करने को लेकर आपसी तालमेल है।’’ 
 
 यह पूछे जाने पर कि क्या ओलंपिक दर्शकों के बिना आयोजित कराए जा सकते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अभी इसे शुरु होने में एक साल से अधिक का समय बचा है और अभी इस बारे में चर्चा करना जल्दबाजी होगी। मुतो ने कहा, ‘‘हमें फिलहाल कोरोना से लड़ने के लिए उपाय खोजने है। मुझे नहीं लगता कि यह इन बातों के लिए सही समय है।’’
 
आईओसी के अध्यक्ष बाक ने भी दर्शकों के बिना ओलंपिक आयोजित करने को लेकर कहा कि वह ऐसा नहीं चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलम्पिक इस साल 24 जुलाई से होने थे लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इन्हेंअगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। टोक्यो ओलम्पिक अब 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 तक होंगे।