Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

काजोल ने शेयर की उल्टी दुनिया की उल्टी सेल्फी, पूछा - क्या सेल्फी...

Posted at: May 29 2020 12:14AM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी उल्टी सेल्फी साझा की है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-'उल्टी दुनिया की उल्टी सेल्फी! क्या सेल्फी लेने का कोई सही तरीका है? या सबका अपना तरीका है.... हम्म्म्म। यह एक सोच है।' साथ ही हैशटैग सेल्फकेयर, सेल्फलव, ऑलपाथ्स और नोजजमेंट लगाया। हाल ही में काजोल ने फिल्म 'फना' के 14 साल पूरे होने पर आमिर खान के साथ सेट से एक अनदेखी तस्वीर साझा की थी।
काजोल ने तस्वीर शेयर कर ट्विटर पर लिखा था-'फना के 14 साल, यह बीटीएस प्री-शूट था। और हमेशा की तरह फिल्म कागज पर पढ़ी गई चीजों से काफी अलग थी। अभी तक पोलैंड को याद करते हैं और हम वहां कितने मजे किए थे। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। बॉलीवुड में काजोल अपनी अद्भुत हंसी के लिए जानी जाती हैं।