Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

देश

विकास दुबे का साथी अरविंद त्रिवेदी चालक के साथ गिरफ्तार

Posted at: Jul 11 2020 10:02PM
thumb

मुंबई। उत्तर प्रदेश में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के साथी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी  और उसके चालक को मुंबई से सटे ठाणे के कोलसेत इलाके से मुंबई की एटीएस दल ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस के निरीक्षक दया नायक को खबर मिली थी कि गिरफ्तार दोनो आरोपी मुंबई या ठाणे में छिपने का प्रयास कर रहे हैं। एटीएस ने जाल बिछाकर गुड्डन के साथ उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।  गुड्डन ने उत्तर प्रदेश के राज्यमन्त्री संतोष शुक्ला की हत्या में शामिल होने की बात कबूली है। राज्य मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में विकास दुबे मुख्य आरोपी था।