Tuesday, 16 April, 2024
dabang dunia

विदेश

अमेरिका ने रूस के खिलाफ किये थे साइबर हमले: डोनाल्ड ट्रंप

Posted at: Jul 11 2020 10:15PM
thumb

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है कि अमेरिका ने 2018 में रूस की इंटरनेट रिसर्च एजेंसी के खिलाफ साइबर हमले किये थे। सीएनएन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले अमेरिका ने इंटरनेट रिसर्च एजेंसी पर अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव और 2018 के मध्यावधि चुनाव हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने वाशिंगटन पोस्ट के समीक्षक के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और पूर्व रक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफेल्ड के पूर्व भाषण-लेखक मार्क थिएसेन को दिये साक्षात्कार में इस रिपोर्ट की पुष्टि की है।
 
थिएसेन ने पोस्ट में लिखा कि साक्षात्कार के दौरान जब ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने साइबर हमले कराये हैं तब उन्होंने जवाब दिया, ‘‘यह सही बात है’’ ट्रंप ने साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘ वर्ष 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा जानते थे कि रूस अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहा है लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था।
 
ओबामा के कुछ नहीं कहने के पीछे का कारण यह था कि वह इस मामले में पड़ना नहीं चाहते थे क्योंकि उन्होंने सोचा था कि हिलेरी ंिक्लटन जीत रही हैं।’’  अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने अपने पूर्ववर्ती के विपरीत कार्य करते हुये, रूस के चुनावी हस्तक्षेप की अमेरिकी खुफिया जानकारी पर काम करते हुये रूस के खिलाफ साइबर हमले कराये थे। ट्रंप ने पहली बार आधिकारिक रूप से यह पुष्टि की है कि अमेरिका ने रूस के खिलाफ साइबर हमले किये थे।