Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

दिशा पटानी के पिता को हुआ कोरोना, साथ में 2 और ऑफिसर भी...

Posted at: Aug 6 2020 3:55PM
thumb

मुंबई। अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता भी अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिशा के पिता जगदीश पटानी उत्तर प्रदेश के पावर डिपार्टमेंट की विजिलेंस यूनिट में डिप्टी एसपी हैं। इस बात की जानकारी एडीशनल सीएमओ अशोक कुमार ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि जगदीश पटानी के साथ ही बाकी के दो ऑफिसर भी कोरोना से ग्रसित पाए गए हैं। जिसके चलते जोनल चीफ इंजीनियर ऑफिस को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
बिजली निगम का कार्यालय चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बीते दिनों लखनऊ से जांच करने आई टीम कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बुधवार को बिजली निगम कार्यालय में मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने अभिषेक त्यागी के निर्देशन में शिविर लगाया और लोगों की जांच की। सौ से अधिक लोगों की जांच हुई, जिसमें सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी समेत सात लोग पॉजिटिव आए। इसके अलावा कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिन पहले ही जांच कराई थी, जिसमें एक एसडीओ समेत कई लोग संक्रमित मिले हैं। बिजली निगम का कार्यालय बंद हो गया है और अब आगामी सोमवार को खुलेगा। नगर निगम से कार्यालय में सेनेटाइजेशन के लिए कहा गया है।