Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

सरकारी अस्पताल से डीप फ्रीजर चोरी में तीन गिरफ्तार

Posted at: Jan 7 2021 8:17PM
thumb

नैनीताल। उत्तराखंड के भीमताल में राजकीय पशु चिकित्सालय से चोरी गये डीप फ्रीजर के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत छह जनवरी को पशु चिकित्सालय के आपरेशन थियेटर से एक डीप फ्रीजर चोरी हो गया था। इस संबंध में चिकित्सालय कर्मियों की ओर से भीमताल थाने में दी गयी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गयीआज पुलिस की ओर से इस मामले का खुलासा कर दिया गया।

पुलिस की ओर से इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भीमताल थाना प्रभारी कैलाश चंद्र जोशी के अनुसार चोरी के आरोप में बॉबी कनौजिया और सोनू उर्फ सौरभ जोशी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की ओर से डीप फ्रीजर को चोरी कर भीमताल के सलड़ी में स्थित संतृप्ति रेस्टोरेंट के मालिक को बेच दिया गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट से फ्रीजर को बरामद कर लिया और होटल स्वामी पंकज पलड़िया को भी गिरफ्तार कर लिया है।