Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

नड्डा का गुरुवार से उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय दौरा

Posted at: Jan 21 2021 12:28AM
thumb

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे जहां वह पार्टी संगठन से जुड़ी बैठकें करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की ओर से यहाँ जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नड्डा कल शामचार बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, लखनऊ में राज्य के भाजपा पदाधिकारियोंके साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा कार्यालय में ही बैठक करेंगे। रात्रि नौ बजे वह पार्टी की कोर कमिटी की बैठक लेंगे। इसके ठीक पश्चात् रात 10:00 बजे नड्डा पार्टी की कोष व्यवस्था की बैठक करेंगे।

अगले दिन भी नड्डा के भाजपा के मंडल, महानगर, जलिों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ तीन कार्यक्रम होंगे। भाजपा अध्यक्ष तीन बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, लखनऊ में अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे वह इसी स्थान पर सोशल मीडिया कार्यकर्ताओंको संबोधित करेंगे जबकि साढ़े पाँच बजे वह इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।