Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

आंदोलन कर रहे किसानों की तरह सपा की भी ट्रैक्टर रैली

Posted at: Jan 21 2021 12:37AM
thumb

लखनऊ। दिल्ली के सिंधू बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के 26 जनवरी को रैली निकालने की जिद के बाद अब समाजवादी पार्टी भी पूरे राज्य में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालेगी। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेशयादव ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सभीजनपदों में तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजारोहणकार्यक्रम में रैली के आयोजन का निर्देश दिया है। 

 उन्होंनें आज बयान में कहा है कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकरलगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका अहिंसात्मक आंदोलनऐतिहासिक बन गया है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन अन्नदाता जोपूजनीय है, हम सबके सम्मान का पात्र है। उसको अपमानित नहीं किया जानाचाहिए।

यादव ने कहा कि किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं कीजानी चाहिए। उनकी बात मानने से राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। भाजपा नेतृत्व एवंसरकार को किसानों के प्रति अपनी भाषा भी मर्यादित रखनी चाहिए। उनके विरूद्धअनर्गल और निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए।

अखिलेश यादव नेकहा किसानों की मुख्य मांग यही है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाएक्योंकि किसान हितों के ये विरोधी है। एमएसपी की अनिवार्यता से किसान कोउसकी फसल का लाभकारी दाम मिल सकेगा। भाजपा को समझना चाहिए कि जिनके लिए यहकानून बना है उन्हें ही जब यह स्वीकार्य नहीं है तो फिर इसका क्या फायदा?किसानों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है?समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा औरसमाजवादी घेरा कार्यक्रम चलाये हैं।

 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवसके शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी औरचंद पूंजी घरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिषों कापर्दाफाश करेगी। इस दिन राज्य भर की प्रत्येक तहसील पर किसान अपने-अपनेट्रैक्टरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर आयेंगे और समाजवादियों के साथ राष्ट्रीयध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे।