Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मध्यप्रदेश को प्रगति की राह में आगे बढ़ाने किए जा रहे काम: शिवराज

Posted at: Jan 21 2021 9:48PM
thumb

नरहिंसहपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज हिंसह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम किए जा रहे हैं। चौहान ने जिले के गोटेगांव तहसील के मिनी स्टेडियम में सुभाषचंद बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश पीछे नहीं रह जाए इसके लिए वह प्रदेश को निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह गोटेगांव की धरा पर बचपन से आते जाते रहे हैं, इसलिए यहां आकर बड़ा संतोष का अनुभव मिला है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभाषचंद बोस की 125 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। उनके  श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। क्योकि देश की आजादी दिलाने में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने गोटेगांव स्टेडियम का नाम सुभाषचंद बोस के नाम से घोषित करते हुए कहा कि कबड्डी हमारा सबसे प्राचीन खेल है।
 
इसलिए प्रदेश में कबड्डी अकादमी का गठन किया जाएगा। वहीं, हमने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि 2022 का खेलों इंडिया गेम मध्यप्रदेश की धरती पर सम्पन्न हो। चौहान ने गोटेगांव सांकल नरहिंसहपुर तक सीसी रोड़ जिसकी लागत 80 करोड है। वही सांकल में 10 करोड की लागत से निर्मित होने वाले पुल का भूमिपूजन किया। चौहान ने मिनी स्टेडियम में सुभाषचंद बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के पूर्व कन्या पूजन किया।