Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

अंतर्राष्ट्रीय तैराक पुनीत कुमार लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित

Posted at: Jan 25 2021 4:17PM
thumb

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय तैराक पुनीत कुमार को उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण अवार्ड से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पुनीत को लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हे स्मारक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र के अलावा तीन लाख 11 हजार रूपये का चेक भेंट किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, खेल मंत्री नीलकंठ तिवारी के अलावा मुख्य सचिव आर के तिवारी मौजूद थे।