Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कांग्रेस विधायक साइकिल से विधानसभा जाएंगे : पटोले

Posted at: Mar 1 2021 12:11AM
thumb

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक पेट्रोल उत्पादों की बढ़ती कीमतों के विरोध में बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को साइकिल से विधानसभा जाएंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड कमी आयी है जबकि देश में ईधनों की कीमतें सर्वाधिक ऊंचाई पर हैं। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से बेतहाशा कर लगाए जा रहे है जिससे ईधन की कीमतों और मुद्रास्फीति में बढ़ोत्तरी हो रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ध्वस्त हो गयी है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। केन्द्र सरकार कांग्रेस सरकार के समय स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बेचने की योजना बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष की योजना के अनुसार मंत्रालय के सामने कांग्रेस नेता पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे और फिर विधानसभा में प्रवेश करेंगे।