Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

भारत में जल्‍द ही लॉन्‍च होगा Samsung का ये स्‍मार्टफोन, जानें फीचर्स....

Posted at: Mar 2 2021 2:23PM
thumb

टेक डेस्‍क। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने नये Samsung Galaxy A32 से पर्दा उठा दिया है रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Samsung Galaxy A32 की 5 मार्च को भारत में लॉन्‍च करने के लिए तैयार है। कंपनी से पहले Samsung Galaxy A32 को रूस और ब्रिटेन में लॉन्च किया था और ये भारत में लॉन्‍च होने जा रहा है। 
 
जानिए क्‍या- क्‍या मिल सकता है Samsung Galaxy A32 में
Samsung Galaxy A32 में 6.4 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में 6 GB रैम 128 GB स्टोरेज दी जा सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
Samsung Galaxy A32 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 5 मेगापिक्सल मैक्रो और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।  Samsung Galaxy A32 में पावर के लिए 5000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 15वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। फोन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है। ये फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलट और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल हो सकता है।