Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

दिल्ली में कोरोना के 10489 नये मामले, 308 की मौत

Posted at: May 14 2021 12:15AM
thumb

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के  10,489 से अधिक नये मामले सामने आये तथा 308 और मरीजों की मौत हो गयी लेकिन  राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही और यह संख्या 15,189 तक पहुंच गयी। राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है।

दिल्ली में गुरुवार को सक्रिय मामले घट कर 77,717 पहुंच गये। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 10,489 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 13,72,475 तक पहुंच गयी है जबकि 15,189 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 12,74,140 हो गयी।

इस दौरान 308 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 20,618 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.50 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 71,675 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जाँच संख्या बढ़कर 4.22 करोड़ के पार पहुंच गयी है। इस बीच, राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 57,550 पहुंच गयी है।