Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

उज्जैन में 5 मई के बाद हुए विवाहों का नहीं होगा पंजीयन

Posted at: May 16 2021 5:46PM
thumb

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के उद्देश्य से पांच मई से विवाह आयोजन पर रोक लगाने के बावजूद कुछ विवाह होने की सूचनाओं के बीच प्रशासन ने आज कहा कि पांच मई के बाद हुए विवाहों के पंजीयन नहीं होंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में कलेक्टर ने  निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किन्हीं मामलों में पांच मई के बाद हुए विवाहों को लेकर पंजीयन हुए होंगे, तो वे निरस्त माने जाएंगे। कलेक्टर ने ऐसे समस्त विवाहों के पंजीयन नहीं करने के लिए नगरीय निकायों और ग्रामपंचायतों को निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा सरकारी आदेशों का पालन नहीं करने के कारण कलेक्टर आशीष सिंह ने सहायक पेंशन अधिकारी जी एल सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।