Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

शाहरुख ने भारतीय हॉकी टीम की जीत पर किया Tweet, लिखा- क्या..

Posted at: Aug 5 2021 2:56PM
thumb

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज Tokyo Olympic में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया और भारतीय हॉकी टीम को 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक में मेडल मिला है। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देश और दुनिया भर से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मामले बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने ट्विटर पर भारतीय टीम की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा यह बहुत एक्साइटिंग मैच था जिसमें भारतीय टीम के स्किल्स अपने शिखर पर रहे। 
 
Tokyo Olympic 2021 में भारतीय टीम तीसरे स्थान के लिए जर्मनी से भिड़ी और 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। भारतीय टीम को यह मेडल 41 साल के लंबे इंतजार के बाद मिला है। मैच में एक वक्त भारतीय टीम 1-3 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला दिया और तीसरे क्वार्टर में भारत ने इस बढ़त को 5-3 करके बहुत हद तक कांस्य लगभग पक्का कर लिया और इसके बाद जर्मनी ने एक गोल के अंतर को कम जरूर किया, लेकिन हार को नहीं टाल सकी। मैच के आखिर में जर्मनी की टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसका फायदा वो नहीं उठा सकी।