Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बाढ में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी, मेहदा घाट पुल पर आवागमन बंद

Posted at: Aug 5 2021 6:17PM
thumb

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। मेंहदा घाट के पुल के ऊपर से पानी बहने से पुल पर खतरा मड़रा रहा है। प्रशासन से एहतियातन भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है, केवल छोटे वाहन ही पुल से निकाले जा रहे हैं।
 
जिले के रौन कस्बे के भघेली- बहादुरपुर में पानी भर चुका है। यहां सिंध नदी पर बना एक पुल पूरी तरह से डूब चुका है। यहां के लोग पलायन कर चुके हैं। रौन क्षेत्र और ऊमरी के नजदीक अतरसूमा गांव में बाढ़ के हालात की वजह से कई लोग पानी में फंसे हुए थे। आज भिण्ड कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक गांव पहुंचे। सेना बुलाई गई। हेलीकॉप्टर की मदद से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
 
उधर, भारौली खुर्द गांव में पानी गांव में घुसा हुआ है। कच्चे मकान गिर रहे हैं। पुराने मकान गिरने की आशंका जताई जा रही है। पानी से घिरे लोग छतों पर बैठे है। हालांकि लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन बराबर चल रहा है। लोगों को बाढ से बाहर निकाला जा रहा है।