Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

राशिफल: ''मीन'' राशि के जातकों का 06 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

Posted at: Aug 5 2021 9:16PM
thumb

मीन दैनिक राशिफल

आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं। प्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए। किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। 

 

मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आज रोड पर छोटी –मोटी दुर्घटना होने की काफी आशंका बनी हुई है। इसीलिए गाडी चलाते हुए या गली पार करते हुए काफी सावधान रहें क्योंकि टक्कर हो सकती है। यहाँ तक कि अगर आप सावधान भी हैं तो भी आपको औरों की लापरवाही से चोट लग सकती है। इसीलिए रक्षात्मक तरीका अपनाएँ। आज थोड़ी सी अतिरिक्त सावधानी रखने से आप बहुत बड़ी परेशानी से बच जायेंगे। 

 

मीन प्यार और संबंध राशिफल

आप थोड़े समय चलने वाले अस्थाई किस्म के संबंधों से ही संतुष्ट हो जाते हैं लेकिन अब आपमें भी सच्चा प्यार पाने की इच्छा जाग उठी है। आपको थोडा जल्दी गुस्सा आ जाता है। यह आपके सच्चा रिश्ता बनाने के रास्ते में बाधा का काम करता है। अपने मूड के बदलावों पर नियंत्रण रखें और बहुत जल्द आपको किसी बहुत अच्छे व्यक्ति का साथ मिल सकता है। 

 

मीन कैरियर और धन राशिफल

आज आपको लगेगा की कुछ चीजों पर आपका नियंत्रण नहीं हैं और उनकी वजह से आप अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। लेकिन विश्वास रखे। आप ईमानदार और मेहनती है। यहां तक की आपके मालिक आपकी बाधा और परेशानी को समझते हैं, इसलिए आप ईमानदार रहे और हमेशा की तरह काम करते रहे। लाभ बनाने के लिए आपको विदेश में किसी के साथ साझा काम करने की जरुरत है। आपके वित्त और धन में बढ़ने की क्षमता है।