Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

देश

भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, एशियन चैंपियन जापान को 6-0 से हराया

Posted at: Dec 19 2021 4:54PM
thumb

नई दिल्‍ली। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक पूरी की। भारत ने सेमीफाइनल से पहले आखिरी लीग मुकाबले में जापान को 6-0 से मात दी। भारत की ओर से जरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और सुमित ने गोल किया। 
 
वहीं एशियन चैंपियन जापान भारत के डिफेंस और गोलकीपर सूरज करकेरा का तोड़ नहीं निकाल पाए। भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है।