Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मोदी उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे

Posted at: Dec 30 2021 2:56PM
thumb

 नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे , जहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 17547 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे मोदी दोपहर करीब 01.45 बजे हल्द्वानी पहुंचे और वहां से सीधे एमबी महाविद्यालय के लिए रवाना हुए। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूरी केबिनेट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, पार्टी प्रभारी दुष्यंत जी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद रानी राज लक्ष्मी, अजय टम्टा, केबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, विशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल ने उनका स्वागत किया।प्रधानमंत्री यहां अपने दौरे में 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 14,127 करोड़ की लागत से 17 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 3420 करोड़ की लागत से छह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी चाक चौबंद व्यवस्था की है। सभास्थल से लगभग पांच किलोमीटर के क्षेत्र को सील किया गया है। सभा स्थल पर विशाल जनसमूह उमड़ा है और यहां जगह उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण लोग सड़कों पर है।