Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

मलाइका के साथ ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने दिया जवाब, बोले- फालतू...

Posted at: Jan 12 2022 8:01PM
thumb

मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों पहले अपने रिलेशनशिप को सभी से छिपाते थे और साथ में फोटोज शेयर नहीं करते थे। लेकिन अब दोनों को किसी का डर नहीं है। अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। इसके बाद दोनों साथ में वेकेशन पर जाते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज भी शेयर करते हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। हालांकि हमेशा एक-दूसरे को प्यार और सपोर्ट करने वाली इस जोड़ी को लेकर आज ऐसी खबर आई जिसे सुनकर फैंस भी शॉक्ड हो गए। दरअसल, आज अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें आने लगी। ऐसा कहा जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका ने अपना 4 साल का रिश्ता तोड़ दिया है। लेकिन अब इन खबरों पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन आ गया है। अर्जुन ने मलाइका के साथ एक फोटो शेयर की है।

अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो शेयर की और लिखा, फालतू और गलत अफवाहों के लिए जगह नहीं है। सेफ और सुरक्षित रहें। लोगों के लिए अच्छा सोचें और दुआ करें। आप सभी को प्यार। अर्जुन के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं मलाइका ने भी कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। चलिए अब अर्जुन के ये कन्फर्म करने के बाद से फैंस भी खुश होंगे। बता दें कि अर्जुन नए साल से पहले कोविड का शिकार हो गए थे इसलिए वह मलाइका अरोड़ा के साथ नया साल सेलिब्रेट नहीं कर पाए। अर्जुन ने फिर मलाइका के साथ फोटो शेयर कर मिस यू लिखा था। दोनों ने उस मौके पर एक-दूसरे के साथ कई पोस्ट शेयर किए। मलाइका भी अर्जुन के बिना किसी पार्टी में नहीं गईं। वह घर पर ही रहीं।
 
मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर कई खबरें आई हैं, लेकिन जब भी दोनों से इस बारे में पूछा जाता है तो वे मना करते हैं। एक बार अर्जुन ने कहा था, मैं और मलाइका अभी जिस फेज पर हैं उसे एंजॉय कर रहे हैं और जब भी हम शादी करेंगे तो सभी को इसके बारे में जरूर बताएंगे। मलाइका की क्या बात सबसे ज्यादा पसंद है इस पर अर्जुन ने कहा था, मलाइका वो शख्स हैं जो मुझे काफी समझती हैं। वह मुझे देखकर बता देती हैं कि मेरा दिन कैसा गया या मैं किसी बात से उदास हूं। मुझे झेलना आसान नहीं और मलाइका मुझे झेलती हैं, यही बहुत बड़ी बात है।