Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने के लिए तैयार अहमदाबाद

Posted at: Jan 21 2022 5:34PM
thumb

अहमदाबाद। आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्हें संभवत: शनिवार को आधिकारिक रूप से कप्तान घोषित किया जा सकता है, क्योंकि शनिवार दोनों नई आईपीएल टीमों को खिलाड़ियों को साइन करने के लिए दी गई समय सीमा का आखिरी दिन है। फ्रेंचाइजी का यह कदम टीम में न केवल एक ऑलराउंडर का स्थान सुरक्षित करेगा, बल्कि खुद को स्थानीय गुजराती पहचान के साथ जोड़ने के फ्रेंचाइजी के इरादे को भी पूरा करेगा।